Latest Update Sarkari Yojana/Scholarship

Agneepath Yojana 2023: अग्निवीर की भर्ती प्रक्रिया में किया गया है बड़ा बदलाव। प्राप्त करें पूरी जानकारी।

Agneepath Yojana 2023: इस आर्टिकल में हम बता रहे हैं अग्नीपथ योजना से जुड़ी नई अपडेट। अग्निवीर के पदों पर बहाली के लिए सरकार की तरफ से आई है एक बड़ी खबर। आप सब लोग यह जानते होंगे कि सरकार द्वारा भारतीय सेना में अग्निवीर योजना के तहत भर्ती की प्रक्रिया आयोजित की जा रही है। इस योजना के अंतर्गत बहुत से अग्निवीर की भर्ती हो चुकी है। परंतु अग्निवीर की भर्ती प्रक्रिया में अब हुआ है एक बहुत ही प्रमुख बदलाव।

भारत सरकार ने जारी की है अग्निवीर पदों पर भर्ती से जुड़ी बड़ी खबर। अग्निवीर पदों पर भर्ती प्रक्रिया में हुआ है बदलाव। क्या है इन बदलाव का कारण? भर्ती प्रक्रिया में क्या बदलाव हुआ है, इन बदलाव का कारण और इन पदों पर मिलने वाले वेतन से जुड़ी सारी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करने के लिए इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ें।

Agneepath Yojana New Update 2023 : Overview

Post Name Agneepath Yojana New Update 2023
Post Date 07/02/2023
Post Type Sarkari Yojana
Scheme Name Agneepath Yojana
Age limit 17.5 years to 23 years
Education Qualification 10th / 12th
Exam Name कॉमन एंट्रेंस एग्जाम
Examination Mode Online
Official Website Click Here

भारत सरकार द्वारा सेना में अग्निवीर योजना के अंतर्गत भर्ती की जाती है। अग्निवीर के पदों पर भर्ती के लिए कुछ नियम निर्धारित किए गए थे। परंतु सरकार द्वारा अग्निवीर प्रक्रिया के नियमों में बदलाव किया गया है। अब जो भी लोग अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में आवेदन करना चाहते हैं उनको इन नए नियम के अनुसार भर्ती किया जाएगा। पुराने नियमों के आधार पर आवेदकों को मेडिकल टेस्ट और फिजिकल टेस्ट देना होता था। परंतु अब आवेदकों को सेना में भर्ती होने के लिए common entrance test पास करना होगा। कॉमन एंट्रेंस टेस्ट पास करने के बाद दूसरे चरण में फिजिकल और मेडिकल टेस्ट करवाया जाएगा। भारतीय सेना में भर्ती होने के इच्छुक युवा अगर Agneepath Yojana 2023 के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो उन्हें कॉमन एंट्रेंस ,फिजिकल टेस्ट और मेडिकल टेस्ट को उत्तीर्ण करना होगा।
अग्निवीर भर्ती के तहत कॉमन एंटरेंस टेस्ट परीक्षा ऑनलाइन आयोजित करवाई जाएगी।

Agneepath Yojana 2023 क्या है?

केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई इस योजना को अग्नीपथ योजना के नाम से शुरू किया गया है। इस योजना के तहत सेना में भर्ती की प्रक्रिया होती है। सेना में भर्ती होने वाले सैनिकों को अग्निवीर नाम दिया जाएगा।
इस योजना के अंतर्गत अग्निवीरो को सरकार द्वारा कई सुविधा प्रदान की जाएगी। अग्निवीरो को इस योजना के अंतर्गत 4 वर्ष के लिए भर्ती किया जाएगा।
सरकार द्वारा इस योजना के तहत भर्ती होने वाले सैनिकों में से 25 प्रतिशत सैनिकों को आगे सेवा करने का मौका दिया जाएगा।

क्या है Agneepath Yojana 2023 में बदलाव का कारण?

सरकार ने अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया के तहत मेडिकल और फिजिकल टेस्ट के अलावा कॉमन एंट्रेंस एग्जाम भी आयोजित करने का निर्णय लिया है।
इस बदलाव का कारण भर्ती प्रक्रिया में आने वाली भीड़ को कम करना है। आपको पता ही होगा कि अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया के दौरान बहुत से छात्र आवेदन करते हैं। इतने आवेदन और छात्रों की संख्या की वजह से चयन प्रक्रिया में काफी कठिनाई आती है ‌। इस समस्या का निवारण करने के लिए सरकार ने Agneepath Yojana में बदलाव किया है।
सरकार द्वारा किए गए इन बदलावों के तहत अब उन्हीं आवेदनों को रैली में शामिल किया जाएगा जो अग्निवीर भर्ती के एंट्रेंस एग्जाम को उत्तीर्ण करेंगे। इस बदलाव से चयन प्रक्रिया में भाग लेने वाले छात्रों की संख्या कम हो जाएगी।

Agneepath Yojana 2023 के तहत कितना मिलेगा वेतन?

इसलिए योजना के तहत अग्नि वीरों को पहले वर्ष में मासिक वेतन 30,000 रुपए के आसपास मिलेगा। इस 30,000 के वेतन में अग्नि वीरों को ₹21000 हाथ में मिलेगा और 9000 कोष में जाएगा।
इस प्रकार से पहले वर्ष का सालाना पैकेज 4.76 लाख रुपए होगा। वहीं दूसरे वर्ष अग्निवीरों को 33,000 रुपए हर महीने दिया जाएगा। तीसरे वर्ष मासिक वेतन ₹36,500 होगा और चौथे वर्ष ₹40,000 का मासिक वेतन अग्नि वीरों को दिया जाएगा।

Agneepath Yojana 2023 के प्रमुख फीचर्स

इस योजना के तहत नौकरी प्राप्त करने वाले अग्निवीरों को मात्र 4 वर्ष की सेवा के बाद रिटायरमेंट दे दिया जाएगा। योजना के अंतर्गत भर्ती होने वाले अग्निवीरों को सरकार मासिक वेतन और सेवा निधि देगी।
इस मासिक वेतन और सेवा निधि द्वारा प्राप्त राशि का उपयोग अग्निवीर अपने भविष्य के उज्जवल निर्माण के लिए कर सकते हैं। भर्ती होने वाले सैनिकों के लिए आयु सीमा बहुत कम है। 4 वर्ष की सेवा के पश्चात अग्निवीर किसी भी सरकारी नौकरी की योग्यताओं को पूरा करके उसे प्राप्त कर सकते हैं। सरकार द्वारा इस योजना के तहत भर्ती होने वाले अग्निवीरों को रिटायरमेंट के पश्चात अन्य सरकारी भर्तियों में फायदे भी दिए जाएंगे।

Important Link

Check Paper Notification Click here
Home Page Click here
Official Website Click here

 

 

Agneepath Yojana 2023 में सरकार द्वारा क्या बदलाव किए गए हैं?

सरकार द्वारा अग्निवीर भर्ती योजना में किए गए बदलाव की जानकारी ऊपर आर्टिकल में विस्तार पूर्वक दी गई है।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट से जुड़ें [हमें Follow करें]

Join Telegram Group Click Here
Follow On Instagram Click Here
Follow On Facebook Click Here
Follow On Twitter Click Here
YouTube Channel Click Here
Join LinkedIn Group Click Here

Leave a Comment

x