Bihar Board Olympiad Competition 2022 ओलिंपियाड प्रतियोगिता : छात्रों को मिलेगा नगद राशि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा एक नोटिफिकेशन जारी किया गया है. इसमें यह बताया गया है कि BSEB के द्वारा एक ओलंपियाड प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन किया जाएगा. यह प्रतियोगिता राज्य के जिला और राज्य स्तर पर किया जाएगा. इसमें भाग लेने वाले विद्यार्थियों को अलग-अलग प्रकार के विभिन्न इनाम एवं नगद पुरस्कार दिए जाएंगे।
सरकारी Job अपडेट WhatsApp Group Join Now

BSEB Olympiad Competition 2022
अगर आप भी इच्छुक है इस प्रतियोगिता के लिए तो जल्द से जल्द इसके लिए आवेदन करें। आवेदन ऑनलाइन माध्यम में स्वीकार किए जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन सहित प्रतियोगिता से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए इस पोस्ट को अंत तक जरूर पढ़े। Bihar Board Olympiad Competition 2022 की अधिक जानकारी नीचे इस पोस्ट में उपलब्ध है साथ ही ऑनलाइन आवेदन करने का लिंक नीचे दिया गया है।
सरकारी Job अपडेट WhatsApp Group Join Now
Bihar Board Olympiad Competition 2022
इस प्रतियोगिता का आयोजन बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के द्वारा किया जा रहा है। इसके अंतर्गत तीन अलग-अलग विषयों की प्रतियोगिता होना है। यह प्रतियोगिता राज्य एवं जिला दोनों स्तर पर की जाएगी। जिला स्तर पर आयोजित जिलास्तरीय ओलिंपियाड प्रतियोगिता 26 जुलाई 2022 को निर्धारित की गई है। जबकि राज्यस्तरीय ओलिंपियाड प्रतियोगिता का आयोजन 28 अगस्त 2022 को किया जाएगा।
Bseb Olympiad Competition में तीन प्रकार की प्रतियोगिता(Bseb Science Olympiad, Bseb Maths Olympiad, Bseb English Olympiad) रखी गई है। अगर आप भी इसमें शामिल होना चाहते हैं, तो इसके लिए आवेदन अवश्य करें। आवेदन 8 जुलाई से लेकर 15 जुलाई 2022 तक स्वीकार किया जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया इस पोस्ट में बताई गई है, साथ ही प्रतियोगिता से जुड़ी विस्तृत जानकारी नीचे हम जानते हैं।
सरकारी Job अपडेट WhatsApp Group Join Now
Reward Of Bihar Board Olympiad Competition (पुरस्कार)
जिलास्तर पर पुरस्कार राशी
विद्यालय स्तर पर प्रत्येक विषय में प्रत्येक विद्यालय से चयनित 2-2 विद्यार्थी 26 जुलाई 2022 को जिलास्तर पर आयोजित होने वाली जिलास्तरीय ओलिंपियाड प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
पुरस्कार के प्रकार | पुरस्कार में मिलने वाले इनाम |
प्रथम पुरस्कार (तीन विषयों में) | 20,000/- रूपये नगद एवं मेडल x 3 विषय x 38 जिला |
द्वितीय पुरस्कार (तीन विषयों में) | 15,000/- रूपये नगद एवं मेडल x 3 विषय x 38 जिला |
तृतीय पुरस्कार (तीन विषयों में) | 10,000/- रूपये नगद एवं मेडल x 3 विषय x 38 जिला |
सांत्वना पुरस्कार (तीन विषयों में) | 8,000/- रूपये नगद एवं मेडल x 3 विषय x 38 जिला |
राज्यस्तर पर पुरस्कार राशी
राज्यस्तरीय ओलिंपियाड प्रतियोगिता का आयोजन पटना में दिनांक 28 अगस्त 2022 को किया जायेगा.
पुरस्कार के प्रकार | पुरस्कार में मिलने वाले इनाम |
प्रथम पुरस्कार (तीन विषयों में) | एक लैपटॉप तथा 50,000/- रूपये नगद एवं मेडल x 3 विषय |
द्वितीय पुरस्कार (तीन विषयों में) | एक लैपटॉप तथा 25,000/- रूपये नगद एवं मेडल x 3 विषय |
तृतीय पुरस्कार (तीन विषयों में) | एक लैपटॉप तथा 10,000/- रूपये नगद एवं मेडल x 3 विषय |
सांत्वना पुरस्कार (तीन विषयों में) | एक लैपटॉप तथा मेडल x 3 विषय |
Bseb Olympiad Competition 2022 योग्यता
- इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए राज्य के सभी सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थी भाग ले सकते हैं।
- इसमें कक्षा 9वीं एवं 10वीं के पढ़ने वाले विद्यार्थी भाग ले सकते हैं।
- सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थी इस प्रतियोगिता में भाग ले सकता है।
Bihar Board BSEB Olympiad Competition Apply Process (आवेदन प्रक्रिया)
राज्य के सरकारी विद्यालयो में कक्षा 9वीं एवं 10वीं में पढ़ रहे सभी विद्यार्थी समिति द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में अपनी 100% सहभागिता सुनिश्चित करे, ताकि इन प्रतियोगिता का सीधा लाभ मिल सके. इन प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए सबसे पहले विद्यालय स्तर पर दिनांक 08 जुलाई से 15 जुलाई 2022 के बीच आयोजित चयन प्रक्रिया हेतु अपने विद्यालय के प्राचार्य से संपर्क करे.
Important Links
Download Notification | Click Here |
Official Website | Click Here |
Join Telegram Group | Click Here |
FAQ’s Bihar Board Olympiad Competition 2022
Olympiad Competition के आवेदन की अंतिम तिथि 15 जुलाई 2022 निर्धारित है.
इसकी पूरी जानकारी ऊपर के पोस्ट Bihar Job Center में बताई गई है.
Leave a Comment