Bihar Shiksha Vibhag Vacancy 2022 बिहार के शिक्षा विभाग में 2 लाख पदों पर सबसे बड़ी बहाली : यहां जाने पूरी खबर : बिहार के शिक्षा विभाग में 2 लाख पदों पर भर्ती की पूरी तैयारी कर ली गई है। इसमें अलग-अलग पद निर्धारित किए गए हैं, जिसमें अलग-अलग पदों की संख्या रखी जाएगी। बता दें कि माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षक के 90 हजार से अधिक पद होने वाले हैं। वही प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों में 1 लाख से अधिक शिक्षकों की भर्ती होने जा रही है।
सरकारी Job अपडेट WhatsApp Group Join Now

Bihar Education Department Vacancy 2022
विवि में शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक के 10,000 पद जबकि शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशक के लगभग 5000 से अधिक पद होने वाले हैं एवं विद्यालयों में विद्यालय सहायक और परिचारी की भर्ती लगभग 19,000 से अधिक पदों पर आयोजित की जानी है। यह सारी भर्ती की तैयारी विभाग द्वारा जोरो शोरो से की जा रही है। आइए आज के इस पोस्ट में हम जानते हैं इस भर्ती के बारे में विस्तार से, तो कृपया इस पोस्ट में अंतिम तक बने रहें।
सरकारी Job अपडेट WhatsApp Group Join Now
Bihar Shiksha Vibhag Vacancy 2022
प्रदेश के शिक्षा मंत्री प्रो• चंद्रशेखर ने दावा किया है कि महागठबंधन सरकार बिहार में जितने भी रोजगार देगी। उसमें से 25 फ़ीसदी नौकरियां अकेले शिक्षा विभाग देगी। जानकारी के लिए बता दूं कि शिक्षा विभाग में 2 लाख से अधिक पदों पर भर्ती ली जानी है। उन्होंने यह कहा है कि बिहार में कुछ अभी कमियां है जिसे सुधारा जा रहा है लेकिन अगले पांच से छह महीने में एक नई शिक्षा व्यवस्था प्रभावी की जाएगी। इस दिशा में महागठबंधन सरकार कुछ बड़े कदम उठाने जा रही है। यह बातें शिक्षा मंत्री द्वारा सोमवार को मीडिया से चर्चा के दौरान कही गई है ।शिक्षा मंत्री के मुताबिक मुख्यमंत्री ने शिक्षा व्यवस्था में पहले भी सकारात्मक बदलाव किए हैं।
Bihar Education Department Recruitment 2022
जानकारी के मुताबिक नियमावली पर हरी झंडी मिलने की बाकी रह गई है। दरअसल नए नियमावली के जरिए विभाग पुराने सिस्टम में आमूल बदलाव करने जा रही है। आवेदन से लेकर नियुक्ति तक की प्रक्रिया बदलने जा रही है बता दें कि नियुक्ति प्रक्रिया को डिजिटल मोड में ले जाने का प्रावधान किए जा रहे हैं। हालांकि अब बिहार के भर्तियों में देरी नहीं होगी। बताया जा कहा है कि वर्ष 2023 में लाखों पदों पर भर्तियां ली जाएगी।
सरकारी Job अपडेट WhatsApp Group Join Now
बिहार में आने वाली तमाम बहाली की अपडेट के लिए आप हमारे इस वेबसाइट Bihar Job Center पर समय-समय पर आते रहे। इसके अलावा आप हमारे ग्रुप में भी जुड़ सकते हैं ताकि बिहार शिक्षा समाचार से जुड़ी प्रत्येक लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचाई जाएगी।
Important Links
बिहार की सभी Job अपडेट पाने के लिए यहाँ दबाएँ👉 | Link-1
|
Join Telegram Group | Click Here |
Leave a Comment