Business Ideas चंदन के पेड़ की खेती से करें लाखों की कमाई : जैसा कि हम सभी जानते हैं कि चंदन की लकड़ी काफी महंगे दाम पर बिकती है| इसका इस्तेमाल पूजा, हवन जैसे कामों में किया जाता है| आज हम आपको चंदन के पेड़ की खेती के बिजनेस आइडिया के बारे में बताने जा रहे हैं| आपको बता दें कि चंदन की खेती देश के बहुत ही कम इलाकों में की जाती है और अगर कोई भी व्यक्ति इस का एक भी पेड़ लगाता है तो उसे ₹500000 तक की इनकम हो सकती है| आमदनी को बढ़ाने के लिए आप बड़े एरिया में चंदन के पेड़ लगाएं| इसके बारे में पूरी जानकारी के लिए इस पोस्ट को अंत तक पढ़े: ये भी पढ़ें👉Small Business Ideas 2023 सुबह में 4 घंटे काम करके कमाएं 30 हजार, ये रहा पूरा तरीका
अब बात करते हैं हरियाणा के एक किसान की जिन्होंने अपने खेत में चंदन की लकड़ी लगाई है| उन्होंने कई बीघा जमीन पर चंदन के पौधे लगाए हैं जो धीरे-धीरे बढ़ रहे हैं| चंदन के पौधे को तैयार होने में लगभग 12 साल का समय लगता है| यदि कोई व्यक्ति एक पौधा लगाता है तो उसे ₹500000 की कमाई हो सकती है| आप जितनी ज्यादा जमीन में चंदन के पौधे लगाएंगे फायदा उतना ज्यादा ही बढ़ेगा| 1 एकड़ जमीन में 600 चंदन के पौधे लगाए जा सकते हैं और जब 12 साल बाद यह पौधे तैयार हो जाएंगे तो उससे आपको 30 करोड़ तक की कमाई हो सकती है| है ना यह एक बेहतरीन आईडिया? ये भी पढ़ें👉Adhar Card Loan Yojana 2022 आधार कार्ड से मिलेगा 3 लाख तक का लोन [ऐसे करें आवेदन]
चंदन के 1 पौधे का दाम कितना होता है?
आइए जानते हैं कि चंदन के 1 पौधे का दाम कितना होता है| यदि आप अपने खेत में चंदन का पौधा लगाना चाहते हैं तो उसके लिए आपको इसके सीडलिंग की जरूरत होगी| यह सीडलिंग काफी महंगा मिलता है| लेकिन यदि आप इसे थोक में खरीदते हैं तो लगभग 400-500 प्रति पौधे की दर से खरीद सकते हैं| चंदन की खेती करने के लिए आपको होस्ट की खेती भी करनी होती है| होस्ट एक तरह का पौधा है जो चंदन के साथ ही लगाया जाता है| यदि होस्ट का पौधा ना लगाया जाए तो चंदन का पौधा भी नहीं लग पाएगा| और यदि होस्ट पौधा मर जाए तो चंदन का पौधा भी मर जाएगा| इसीलिए होस्ट की बहुत जरूरत होती है| यदि आप 1 एकड़ की जमीन में पौधे लगाने जा रहे हैं तो उसमें 600 चंदन के और 300 होस्ट के पौधे लगाए जाएंगे|
चंदन के पौधे को पानी से बचाएं
चंदन के पौधे लगाते समय हमें इस बात का ध्यान रखना है कि उन्हें पानी से बचाना होगा| चंदन के पौधे को ज्यादा पानी की जरूरत नहीं होती है यही कारण है कि चंदन की खेती कभी भी निचले इलाके में नहीं करनी चाहिए| जहां पानी रुकता है| ऐसे में पौधे सड़ जाएंगे| चंदन के पौधे सरकार की तरफ से बेचे जाते हैं इसमें किसी प्राइवेट एजेंसी का कोई रोल नहीं है| सरकार ने चंदन के निर्यात पर रोक लगा रखी है कोई भी प्राइवेट एजेंसी चंदन के पौधे का निर्यात नहीं कर सकती है| यह काम केवल सरकार ही कर सकती है| खेती तो कोई भी व्यक्ति कर सकता है लेकिन उसकी लकड़ी का निर्यात सिर्फ सरकार द्वारा ही किया जा सकता है| ये भी पढ़ें👉PM Kisan Status List लाभार्थी की स्थिति यहाँ से करें चेक, ये रहा डायरेक्ट लिंक
सरकार ही करती है निर्यात
यदि आपने चंदन का पौधा लगाया है तो जब 12 साल बाद वह तैयार हो जाएंगे उसके बाद आपको वन विभाग को इसके बारे में बताना होगा| अब वन विभाग में बता सकते हैं कि पेड़ कटने के लिए तैयार हैं| जिसके बाद वन विभाग के लोग ही आगे का निर्देश देते हैं| और निर्यात का काम शुरू होता है| चंदन दुनिया का सबसे महंगा पेड़ है क्योंकि इसकी लकड़ी 27000 किलो के आसपास बिकती है| चंदन के पौधे के तैयार होने के बाद एक पेड़ में कम से कम 15 से 20 किलो लकड़ी निकल आएगी जिसे बेचने पर ₹500000 की कमाई होती है| चंदन एक बहुत ही उपयोगी पेड़ है और इसका इस्तेमाल तरह-तरह की चीजों में किया जाता है|
तेजी से बढ़ते हैं चंदन के पौधे
दो ढाई साल में चंदन का पौधा दो ढाई फुट तक का हो जाएगा| ढाई साल तक के बाद चंदन के पौधे को लगाना सबसे सही माना जाता है| हालांकि इसे किसी भी मौसम में लगाया जा सकता है| बस सर्दियों में चंदन के पौधे को लगाने की सलाह नहीं दी जाती है| चंदन के पौधे की देखरेख करने के लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की भी जरूरत नहीं है क्योंकि इसको ज्यादा पानी की आवश्यकता नहीं होती और सफाई का ध्यान भी नहीं रखना होता है| चंदन के पौधे तेजी से बढ़ते हैं और 12 साल में यह पौधा पूरा तैयार हो जाता है| पौधों पर मेड लगा दिए जाते हैं ताकि इन्हें पानी से बचाया जा सके| एक पौधे को हफ्ते में दो-तीन लीटर पानी चाहिए होता है| अच्छी वृद्धि के लिए यह जरूरी है कि आप इसे ज्यादा पानी ना दें| ये भी पढ़ें👉PM Free Solar Panel Yojna 2023 जाने योजना से जुड़ी सारी जानकारी
चंदन के पेड़ में सांप लटकने की बात गलत
यह तो हम सभी ने सुना है कि चंदन के पेड़ पर सांप लटके रहते हैं| पर आज हम आपको बता दें कि यह बात बिल्कुल ही गलत है| यह एक अफवाह है जिसे इसलिए फैलाया गया है ताकि लोग चंदन की लकड़ी की चोरी ना करें| चंदन की लकड़ी बहुत ही महंगी होती है और ऐसे में लोग कई बार चोरी करने की कोशिश करते हैं| इसीलिए यह अफवाह फैला दी गई है कि चंदन पर सांप लटके रहते हैं ताकि कोई भी उसके आसपास ना आए| जब तक चंदन का पौधा 8 साल का नहीं होता तब तक इसमें कोई भी खुशबू नहीं आती है 8 साल के बाद लगभग 12 से 15 साल तक पेड़ की निगरानी करनी पड़ती है क्योंकि इसमें बहुत ही ज्यादा खुशबू आने लगती है और चोरी की संभावना भी बढ़ जाती है| पौधे को तेजी से बढ़ाने के लिए सबसे सही तरीका यह रहेगा कि चंदन के पौधे को 5 बाय 10 के एरिया में लगाया जाए|
ऐसे करें चंदन के पेड़ की खेती
चंदन के खेत में अन्य फसलें की भी खेती की जा सकती है| 20 फुट की दूरी पर चंदन के पौधे लगाए जाएं और उसके बीच में अन्य फसल लगाकर उपज कमाई की जा सकती है| हालांकि ध्यान रहे कि गन्ने और चावल की खेती नहीं करनी चाहिए क्योंकि इससे चंदन को नुकसान हो सकता है| इसके अलावा अन्य किसी फसल को लगाकर अच्छी कमाई कर सकते हैं| ये भी पढ़ें👉Scholarship for all अब हर किसी को मिलेगी स्कॉलरशिप, जाने आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया
लाल और सफेद चंदन
चंदन की लकड़ी धीरे-धीरे पकती है 8 साल के बाद उसमें से खुशबू आने लगती है| खुशबू आने का मतलब है कि अब उसमें वजन आने लगा है| चंदन के पौधे को जितना ज्यादा समय रखेंगे उसका वजन उसी हिसाब से और बढ़ेगा और फायदा भी बढ़ जाएगा| जैसा कि आप जानते हैं कि चंदन के दो प्रकार होते हैं लाल और सफेद चंदन भारत की मिट्टी मैं सिर्फ सफेद चंदन की खेती की जा सकती है| खेती के लिए मिट्टी का पीएच बहुत अहम है अगर पीएच 4.5-6.5 तक है तो लाल चंदन की खेती की जा सकती है| हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश में मिट्टी का पीएच 7.5 के आसपास है इसीलिए यहां सफेद चंदन की खेती की जा सकती है| चंदन की खेती के लिए 5 डिग्री- 40 डिग्री तक का तापमान अनुकूल है|
Important Links
Join Our Telegram Group | Click Here |
Official Website![]() |
Click Here |
इसकी जानकारी ऊपर पोस्ट में दी गई है|
एक पौधे को हफ्ते में दो-तीन मीटर पानी की जरूरत होती है|
चंदन की लकड़ी 27,000 प्रति किलो के आसपास बिकती है
हमारे सोशल मीडिया अकाउंट से जुड़ें [हमें Follow करें]
Join Telegram Group | Click Here |
Follow On Instagram | Click Here |
Follow On Facebook | Click Here |
Follow On Twitter | Click Here |
YouTube Channel | Click Here |
Join LinkedIn Group | Click Here |
Leave a Comment