Latest Update

LIC Scheme खास बेटियों के लिए LIC का है यह प्लान, मिलेगा तगड़ा लाभ – यहाँ देखें

LIC Scheme आज हम बात करने वाले है LIC की एक ऐसी स्कीम के बारे में जो खास बेटियों के लिए बनी है| यदि आपको भी अपनी बेटी के उज्जवल भविष्य को लेकर चिंता रहती है तो आप एक अच्छी जगह निवेश करके अपनी चिंता को कम कर सकते हैं| एलआईसी द्वारा ऐसी पॉलिसी आई है जो बेटी की शादी तथा उसकी पढ़ाई के लिए सबसे उपयुक्त रहेगी| यह पॉलिसी आपको आपकी बेटी के भविष्य के लिए होने वाली चिंताओं से मुक्त कर देगी| ये भी पढ़ें👉Business Ideas चंदन के पेड़ की खेती से करें लाखों की कमाई, ये रहा पूरा तरीका

इस पॉलिसी का नाम है कन्यादान योजना| यदि आप इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो आपको एक निश्चित रुपए का मासिक प्रीमियम भरना पड़ेगा| प्रीमियम की राशि आप अपने हिसाब से कम या ज्यादा कर सकते हैं| कन्यादान पॉलिसी एलआईसी की जीवन लाभ पॉलिसी का अनुकूलित संस्करण है| यदि इस पॉलिसी में आप 22 साल तक प्रीमियम भरते हैं तो 25 साल बाद यह स्कीम मैच्योर हो जाती है और आपको 26 लाख रुपए मिलते हैं| यह एक बेहतरीन योजना है और यदि इसमें समय रहते निवेश शुरू कर दिया जाए तो आप अपनी बेटी के भविष्य को लेकर तमाम चिंताओं से मुक्त हो सकते हैं| आइए इस स्कीम के बारे में और जानते हैं| संपूर्ण जानकारी के लिए पोस्ट को अंत तक पढ़ें:

खाता बेटी के नाम है

यदि आप इस पॉलिसी में निवेश करते हैं तो इस योजना के खाताधारक बेटी के पिता रहेंगे| इस योजना में पॉलिसी की अवधि 13 से 25 वर्ष है पर आप अपने हिसाब से पोस्ट चुन सकते हैं| यदि आप यह पॉलिसी लेना चाहते तो आपकी बेटी की उम्र कम से कम 1 साल से 10 साल और पिता की उम्र कम से कम 18 साल और ज्यादा से ज्यादा 50 साल होनी चाहिए और परिपक्वता की अधिकतम आयु 65 वर्ष है| इस योजना में प्रीमियम का भुगतान मासिक, त्रैमासिक, अर्धवार्षिक और वार्षिक कर सकते हैं| ये भी पढ़ें👉Small Business Ideas 2023 सुबह में 4 घंटे काम करके कमाएं 30 हजार, ये रहा पूरा तरीका

प्रीमियम की राशि को घटाया बढ़ाया जा सकता है

यदि आप इस योजना में निवेश करना चाहते पर आपको 3600 रुपए का मासिक प्रीमियम बहुत ज्यादा लग रहा है और आप इतनी राशि हर महीने निवेश नहीं कर सकते तो हम आपको बता दें कि आप इस योजना में इससे कम प्रीमियम वाला प्लान भी ले सकते हैं| वहीं यदि आप चाहें तो प्रीमियम को बढ़ा भी सकते हैं| प्रीमियम की राशि को अपने हिसाब से कम या ज्यादा किया जा सकता है|

मैच्योरिटी का लाभ

इस पॉलिसी में निवेश करने पर पॉलिसी के मैच्योर होने के बाद सम एश्योर्ड के साथ सिंपल रिविजनरी बोनस का लाभ मिलता है| इसके अलावा अतिरिक्त बोनस का भी लाभ मिलता है| इस पॉलिसी में निवेश करने का एक और फायदा यह भी है कि इस पॉलिसी को खरीदने के 3 साल बाद आप इस पर लोन भी ले सकते हैं| प्रीमियम जमा करने पर सेक्शन 80C के तहत डिडक्शन मिलता है| मैच्योरिटी की रकम सेक्शन 10D के तहत टैक्स फ्री होती है| इस योजना में पॉलिसी के लिए सम एश्योर्ड कम से कम एक लाख रुपए से शुरू होती है और अधिकतम की कोई सीमा नहीं है| ये भी पढ़ें👉PM Free Solar Panel Yojna 2023 जाने योजना से जुड़ी सारी जानकारी

LIC Scheme मैं पॉलिसी की अवधि कितनी है?

इस योजना में पॉलिसी की अवधि 13 से 25 वर्ष है|

LIC Scheme लेने के लिए बेटी की उम्र कितनी होनी चाहिए?

यह पॉलिसी लेने के लिए आपकी बेटी की उम्र 1-10 साल होनी चाहिए|

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट से जुड़ें [हमें Follow करें]

Join Telegram Group Click Here
Follow On Instagram Click Here
Follow On Facebook Click Here
Follow On Twitter Click Here
YouTube Channel Click Here
Join LinkedIn Group Click Here

Leave a Comment

x