LIC WhatsApp Service: भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) अपनी पॉलिसी धारकों के लिए लाया है नई सुविधा। अप पॉलिसी धारकों को पॉलिसी से जुड़ी जानकारी मिलेगी फोन पर। एलआईसी ऑफिस जाने की परेशानी होगी खत्म।
एलआईसी की सुविधाओं को देखते हुए वर्तमान समय में इसके यूजर्स की संख्या बहुत हो गई है। लगभग 250 मिलियन लोग LIC के साथ जुड़े हुए हैं। इन उपभोक्ताओं की परेशानी को कम करने के लिए एलआईसी ने नई सुविधा को शुरू किया है। इसका नाम है एलआईसी चाटबॉट सर्विस। व्हाट्सएप के माध्यम से अब पॉलिसी धारकों को अपनी पॉलिसी से जुड़ी सारी जानकारी प्राप्त होंगी।
LIC WhatsApp Service का कैसे ले फायदा?
एलआईसी द्वारा शुरू की गई चाटबॉट सुविधा का लाभ उठाने के लिए यूजर्स को इस नंबर पर 8976862090 ‘Hi’ मैसेज टाइप करके व्हाट्सएप पर भेजना होगा।
इसके बाद आपको LIC से जुड़ी सुविधाओं की सूची प्राप्त होगी।
इस सूची में से आपको अपनी सुविधा अनुसार किसी एक विकल्प का चुनाव करना होगा।
आप जिस भी सुविधा के विकल्प को चुनते हैं उससे जुड़ी सारी जानकारी आपको व्हाट्सएप के माध्यम से अपने फोन पर प्राप्त होगी।
LIC की इन सुविधाओं का मिलेगा लाभ।
जीवन बीमा निगम लिमिटेड यानी कि LIC के पंजीकृत पॉलिसी धारकों को व्हाट्सएप के माध्यम से कई सुविधाओं का लाभ प्राप्त होगा।
अगर आप की पॉलिसी अभी तक एलआईसी के आधिकारिक वेबसाइट पर पंजीकृत नहीं है तो इसे शीघ्र ही करा लें।
सेवाएं जिनका लाभ LIC WhatsApp service द्वारा पॉलिसी धारकों को मिलेगा वह इस प्रकार है
प्रीमियम की जानकारी,लोन की रिपेमेंट की जानकारी,लोन के ब्याज दर की जानकारी,ऑप्ट इन या ऑप्ट आउट सेवाएं, प्रीमियम पेड सर्टिफिकेट,पॉलिसी का स्तर, बोनस की जानकारी ,लोन लेने की योग्यता
और ULIP स्टेटमेंट।
एलआईसी का रिवाइवल कैंपेन
भारतीय जीवन बीमा निगम द्वारा 1 फरवरी 2023 से रिवाइवल कैंपेन की शुरुआत की गई है। इस कैंपेन के अनुसार पॉलिसी धारक अपनी पॉलिसी को फिर से शुरू कर सकते हैं। इस कैंपेन का आयोजन 24 मार्च 2023 तक होगा। लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन यानी कि एलआईसी द्वारा यह बताया गया है कि जिन पॉलिसी का प्रीमियम एक लाख तक है उनके शुल्क में 25 फ़ीसदी छूट दी गई है। वही तीन लाख तक की प्रीमियम के पॉलिसी धारकों को 25 फ़ीसदी छूट दी जाएगी। तीन लाख से ज्यादा के प्रीमियम पर शुल्क में 30% की छूट दी जाएगी। जिन पॉलिसी धारकों की पॉलिसी एक्सपायर हो गई है वो इस कैंपेन के तहत पॉलिसी रिवाइव कर सकते हैं।
लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन LIC व्हाट्सएप पर चैट बॉट सुविधा शुरू की है।
एलआईसी की व्हाट्सएप चैट बॉट सुविधा के माध्यम से पॉलिसी धारक अपनी पॉलिसी से जुड़ी जानकारी फोन पर प्राप्त कर सकते हैं।
हमारे सोशल मीडिया अकाउंट से जुड़ें [हमें Follow करें]
Join Telegram Group | Click Here |
Follow On Instagram | Click Here |
Follow On Facebook | Click Here |
Follow On Twitter | Click Here |
YouTube Channel | Click Here |
Join LinkedIn Group | Click Here |
Leave a Comment