Finance/Science & Technology Latest Update

State Bank of India 5 वर्ष की FD कराकर पाएं आकर्षक ब्याज, यहाँ से जानें पूरा प्रोसेस

State Bank of India यह पोस्ट उन लोगों के लिए है जो अपने रुपए को सही जगह इन्वेस्ट करना चाहते हैं। एसबीआई में FD करके आप अच्छा ब्याज प्राप्त कर सकते हैं। आज के समय में स्टॉक्स में पैसा इन्वेस्ट करना जोखिम भरा है तो SBI में FD करके सुनिश्चित ब्याज प्राप्त करें। SBI में FD कराने की पूरी जानकारी हमारी पोस्ट में दी गई है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया द्वारा कर्ज पर और जमा पैसे पर ब्याज दरें बढ़ाई जा रही है। तो म्यूच्यूअल फंड्स या स्टॉक्स में जोखिम भरा इन्वेस्टमेंट करने से बेहतर विकल्प है FD कराना। FD करके आप एक फिक्स्ड इनकम प्राप्त कर सकते हैं।

SBI की FD कराने के लिए उपभोक्ता को एक साथ रुपए डिपॉजिट करने होते है। FD की समय सीमा 1 से 10 वर्ष तक हो सकती है। डिपॉजिट की समय सीमा के अनुसार ही ब्याज तय किया जाता है। 5 वर्ष की FD कराने पर एसबीआई द्वारा सीनियर सिटीजन को 6.9% ब्याज सालाना दिया जा रहा है। वही रेगुलर कस्टमर की बात करे तो 5 वर्ष की FD पर 6.10 फ़ीसदी ब्याज सालाना दिया जा रहा है।

SBI : कितना मिलेगा ब्याज 5 लाख की FD पर

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI ) में FD कराने पर अच्छा ब्याज लोगों को मिल रहा है। एसबीआई के स्टाफ को 5 वर्ष की FD पर 1 फ़ीसदी ब्याज मिलता है।अगर आप 5 लाख की FD 5 वर्ष तक के लिए कराते हैं तो रेगुलर कस्टमर को 6.10 की ब्याज दर के अनुसार FD मैच्योर होने पर ₹6,76,753 मिलेंगे। इस हिसाब से ब्याज की रकम 1,76,753 होगी। सीनियर सिटीजन को ₹5 लाख की FD को 5 वर्ष तक कराने पर पॉलिसी मैच्योर होने के पश्चात लगभग 7,03,921 रुपए मिलेंगे। मतलब पूरे 2,03,921 रुपए का फायदा ब्याज के रूप में होगा। SBI द्वारा यह ब्याज दरें 22 अक्टूबर 2022 को निर्धारित की गई थी। यह ब्याज दरें दो करोड़ रुपए से कम की FD के लिए निर्धारित की गई है।

टैक्स सेवर FD के लाभ

FD यानी फिक्स्ड डिपॉजिट लोगों के लिए निवेश करने का एक बहुत सुरक्षित तरीका है। FD से मिले ब्याज पर टैक्स लगता है परंतु सेक्शन 80 C के अंतर्गत 5 साल की टैक्स सेविंग FD पर 1.5 लाख तक टैक्स डिडक्शन मिलता है। वरिष्ठ नागरिकों के बीच फिक्स इनकम के लिए FD कराना एक बहुत लोकप्रिय विकल्प है।

FD कराने की क्या फायदे होते हैं?

एसबीआई एफडी कराने के सारे फायदे हमारी पोस्ट में विस्तारपूर्वक बताए गए हैं।

FD कैसे करें ?

इसकी पूरी प्रक्रिया ऊपर के पोस्ट Bihar Job Center में बताई गई है.

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट से जुड़ें [हमें Follow करें]

Join Telegram Group Click Here
Follow On Instagram Click Here
Follow On Facebook Click Here
Follow On Twitter Click Here
YouTube Channel Click Here
Join LinkedIn Group Click Here

Leave a Comment

x